डल झील जम गई , कश्मीर में पानी के पाइपों में भी जमी बर्फ

कड़ाके की ठंड के बीच श्रीनगर में हुआ फेरन फैशन शो

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात यह हैं कि डल झील से लेकर जल आपूर्ति वाली लाइनों में पानी जम गया है। इसके अलावा अन्य कई जलाशयों की सतह पर भी बर्फ की पतली परत जम रही है। हम आपको बता दें कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के तौर पर प्रसिद्ध दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पांपोर क्षेत्र के कोनीबल गांव में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोनीबल गांव, घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
हम आपको यह भी बता दें कि ठंड के इस मौसम में देश के बाकी हिस्सों में फेरन परिधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनगर में एक फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में विभिन्न स्थानों के पुरुष और महिला मॉडलों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान, फेरन पहने कई मॉडलों ने रैंप पर वॉक किया। प्रभासाक्षी से बात करते हुए कार्यक्रम के आयोजक कामरान अहमद ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नवीनतम डिजाइनों के फेरन देश के सामने लाकर फेरन संस्कृति को बढ़ावा देना है। वहीं प्रसिद्ध डिजाइनर शैद राशिद ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं, कार्यालय जाने वालों और मॉडलों सभी के लिए फेरन बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button