ग्रेटर नोएडा में रेस्‍टारेंट मालिक के 15 साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्‍या, बुलंदशहर नहर में मिली लाश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले कारोबारी के 15 साल के बेटे कुणाल का अपहरण हो गया था। रविवार को उसका शव बुलंदशहर की नहर से बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि समय से शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस बच्‍चे को बचाने में नाकाम रही। पुलिस की 10 टीमें बच्‍चे को खोजने में जुटी हुई थी। अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र का है।ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक कृष्‍ण कुमार के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि जिस कार से कुणाल को बैठाकर ले जाया गया उस पर नंबर प्‍लेट किसी बाइक का लगा था। जॉइंट पुलिस कमिशनर शिवहरि मीणा ने बताा कि कुणाल का शव बुलंदशहर की नहर से मिला है। जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button