दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बड़ा कदम, अब कैमरे से होंगे बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के चालान

नई दिल्ली। अगर आप सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को देखकर हेलमेट पहन लेते हैं और इसके बाद हेलमेट को हैंडल पर टांग कर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते हैं तो ये आदत छोड़ दीजिए। जल्द ही बिना हेलमेट दुपहिया चलाने व सील्ट बेल्ट के बिना वाहन चलाने का चालान भी कैमरे से होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस ओर बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इंग्लैंड व पूणे स्थित सेंटर फॉर डवलपमेंट एडवांस कप्यूटिंग से समझौता करने जा रही है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक दिल्ली में कैमरों से तीन तरह के चालान होते हैं। इनमें ओवर स्पीड (तेज रफ्तार), लाल बत्ती तोड़ना और स्टॉप लाइन वॉयलेशन का चालान कैमरों से होते हैं। इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रैफिक इंटेलीजेंस मैंनेजमेंट सिस्टम के तहत इस तरह का तकनीक लगाई जा रही है। इस तकनीक के तहत दिल्ली में आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि राजधानी में पहले से जगह-जगह कैमरे लगे हुए हैं। इनसे ओवर स्पीड, रेड लाइट जपिंग व स्टॉप लाइन वॉयलेशन के चालान होते हैं। इस नई तकनीक के तहत बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे।

इस अधिकारी ने बताया कि इस तरह की तकनीक लाने पर विचार किया जा रहा है कि बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के चालान भी कैमरों से हों। हालांकि इस प्रोजेक्ट में अभी कई तरह की परेशानी आ रही हैं। जैसे कैमरा सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों को कैसे कैप्चर करेगा। इसके लिए इंग्लैंड की कंपनी से बात की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के कैमरों से चालान होने वाले प्रोजेक्ट पर सारी बात हो गई हैं। जल्द ही कैमरों से इन मदों भी चालान किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को हाल ही में दो भागों में बांटा गया हैं। अब चालान करने वाली टीमें अलग होती हैं और ट्रैफिक को चलाने वाली टीमें अलग होती हैं। चालान करने वाली टीमों को मोटरसाइकिल दी गई हैं। ये टीमें मोटरसाइकिल पर सड़कों पर घूमती रहती हैं और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले को पकड़कर उनका चालान करती हैं।