गाजियाबाद टु गोवा,हिंडन एयरपोर्ट से नए साल में शुरू हो सकती हैं बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई के लिए फ्लाइट

Flights to Bangalore, Kolkata and Chennai may start from Ghaziabad to Goa and Hindon Airport in the new year

  • गाजियाबाद हिंडन सिविल एयरपोर्ट से बेगलुरू, गोवा, कोलकाता और चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद जगी है
  • हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान सेवाओं के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है और सभी आवश्यक मानकों को पूरा कर लिया है
  • वर्तमान में, हिंडन एयरपोर्ट से आदमपुर, लुधियाना, भटिंडा और किशनगढ़ के लिए उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं

गाजियाबाद। गाजियाबाद हिंडन सिविल एयरपोर्ट से बेगलुरू, गोवा, कोलकाता और चेन्नई के लिए उड़ान सेवाएं नए साल से शुरू होने की फिर उम्मीद जगी है। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन शहरों के लिए जो सेवाएं हैं, उसके लिए कई मानकों को पूरा किया जाना था। इन्हें पूरा भी किया जा चुका है।ऐसे में उम्मीद है कि लीगल ईश्यू के खत्म होते ही नए शहरों के लिए उड़ान शुरू कर दी जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इन शहरों के लिए उड़ान शुरू की जानी है। कुछ लीगल कारणों के यह शुरू नहीं हो पा रही है। पिछले पांच महीनों से इन उड़ानों पर रोक लगी हुई है।
हिंडन एयरपोर्ट एयरफोर्स के रनवे का इस्तेमाल उड़ानों के लिए करता है। पहले यहां पर जमीन नहीं थी। रनवे के पास ऐसे में एयरक्राफ्ट की पार्किंग में काफी समस्याएं हो रही थीं। जितने भी प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियां हैं जिनकी वर्तमान में सेवाएं चल रही हैं उनके पास कोई जगह नहीं थी। ऐसे में नए एयरक्राफ्ट जो आते उनके लिए जगह हो इसके देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। रनवे के पास लगभग 2000 स्कवायर मीटर की जमीन जिसे तकनीकी भाषा में एप्रन कहते हैं अब मौजूद है।
वर्तमान समय में आदमपुर, लुधियाना, भटिंडा और किशनगढ़ के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं चल रही हैं। निजी एयरलाइंस कंपनी स्टार एयर की तरफ से इसका संचालन किया जाता है। पिछले साल से ही इन शहरों के लिए संचालन को शुरू किया गया है। लखनऊ, मुरादाबाद, आजमगढ़, अयोध्या, कानपुर, जैसे शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू होनी हैं। इसके लिए भी कई निजी एयरलाइंस कंपनियों से अनुमति मांगी है, लेकिन अभी इस संबंध में किसी का भी चयन नहीं हुआ है। अथॉरिटी ने भी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है कि कौन सी एयरलाइंस कंपनी इनका संचालन करेगी।
कोरोना में पैसेंजर्स की संख्या कम होने के कारण कलबुर्गी और पिथौड़ागढ़ की उड़ान को स्थगित कर दिया गया था। नुकसान का हवाले देते हुए इन्हें बंद कर दिया गया था। हालांकि सूचना थी कि पिथौरागढ़ के लिए एक बार फिर से उड़ान शुरू हो सकती है। लेकिन यह शुरू ही नहीं हो पाई। हिंडन सिविल टर्मिनल पश्चीमी यूपी के लोगों के लिए सबसे फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्येांकि यहां के लोगों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने में काफी देरी होती है। ऐसे में जो सेवाएं उन्हें हिंडन एयरपोर्ट से मिलेंगी तो परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button