फतेहपुर में मिट्टी लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, प्रधान पति की दबकर मौत

In Fatehpur, a tractor loaded with soil overturned in a ditch, Pradhan's husband died after being crushed

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। किशनपुर थानाक्षेत्र के अमनी गांव में मेले की तैयारी कर रहे प्रधान पति की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। प्रधान पति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमनी गांव निवासी इंद्रलाल यादव की पत्नी मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। उनके पति इंन्द्र लाल यादव ग्राम रोजगार सेवक पद पर तैनात थे। जो गांव में होने वाले मेले की तैयारियों में जुटे थे। गांव में सोमवार को मेले का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी कर रहे प्रधान पति इंद्र लाल यादव हादसे का शिकार हो गए।‌ गांव में स्थित स्वाखा बीर बाबा के नाम से प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन होता है। उसी मेले की तैयारी को लेकर मेला ग्राउंड पर मिट्टी पुराई का काम चल रहा था। प्रधान पति व रोजगार सेवक इंद्र लाल यादव अपना ट्रैक्टर लेकर अपने खेत से मिट्टी लाकर मेला मैदान को बराबर करा रहे थे।
शनिवार की सुबह वह घर से अपना ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी लादकर आते समय गांव के समीप जिहरवा मोड़ पर वह हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रैक्टर जिहरवा मोड़ पर पहुंचा कि उन्होंने ट्रैक्टर को ब्रेक मार दी। जिस वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही ट्रैक्टर चला रहे प्रधान पति इंद्र लाल यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
इंद्र लाल यादव को ट्रैक्टर में दबता देख ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्रैक्टर को सीधा कर प्रधान पति को बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान प्रधान पति इंद्र लाल यादव की मौत हो चुकी थी। वहीं प्रधान पति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button