बुलंदशहर में भुने चने खाने से परिवार की बिगड़ी तबियत, लगातार खून की उल्टियों से दादा-पोते की मौत
In Bulandshahr, the health of a family deteriorated after eating roasted gram, grandfather and grandson died due to continuous vomiting of blood

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में भुने चने खाने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही प्रशासन हड़कंप मच गया खाद्य विभाग की टीम और पुलिस टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्र के गाव बरवाला गांव के रहने वाला कलुआ रविवार को दौलतपुर से भुने चने लेकर घर पर आए थे। इसके बाद रात को ही परिवार के लोगों ने भुने हुए चने खा लिए। परिवार के लोगों की हालत बिगड़ पेट में दर्द उल्टी होने लगी तत्काल ग्रामीण परिवार के लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसमें इलाज के दौरान कलुआ 49 वर्ष व पोते की गोलू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा हैः सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अब पूरे मामले की जांच कर रही है। भुने हुए चने कहां से खरीदे थे और भुने हुए चने खाने से ही मौत हुई है या मौत का कारण कुछ और है। परिवार के लोगों ने जानकारी देते बताया चने खाने से तबियत बिगड़ गई जिसमें दादा पोते की मौत हो गई और दो लोगों की हालत खराब है जिनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस मामले में खाद सुरक्षा विभाग के अधिकारी विपिन कुमार में जानकारी देते हुए बताया है। कि इस मामले में टीम गठित कर मौके पर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।




