सहारनपुर में निकाह पढ़ने जा रहे थे दूल्‍हे राजा, केरल से आई गर्लफ्रेंड ने कर दिया बवाल

The groom was going to read Nikaah in Saharanpur, his girlfriend from Kerala created a ruckus

  • सहारनपुर में निकाह के दौरान केरल से आई प्रेमिका ने हंगामा किया
  • लड़की पक्ष ने दूल्‍हे और पिता को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले‍ किया
  • लड़की का दावा है कि वह दूल्‍हे के साथ लिव इन में रह रही थी

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के सहारनपुर में निकाह के दौरान हंगामा मच गया। केरल से आई लड़की ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बनाकर शादी रुकवा दी और प्रोग्राम में खर्च हुई रकम मांगने लगे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शेरपुर इलाके में रहने वाले एक युवक की बारात कस्बा गागलहेड़ी में आई थी। बारातियों का घरवालों ने धूमधाम से स्‍वागत किया। इस दौरान केरल से एक लड़की आई और खुद को युवक की प्रेमिका बताने लगी। लड़की ने बताया कि वे दोनों सात साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। जैसे ही उसे प्रेमी की शादी की खबर मिली वह यहां आ गई। उसने युवक से रिलेशन से जुड़े फोटोग्राफ भी लड़की वालों को दिखाए। लड़की ने बताया कि वह बीते 30 नवंबर को केरल के थाने में प्रेमी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा चुकी है।
लड़की की बातें सुनकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। लड़की वालों ने बारात को बंधक बनाते हुए पुलिस को बुला लिया। साथ ही शादी के कार्यक्रम में खर्च हुई रकम की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पहले तो दिलबहार ने लड़की से रिश्ते से इनकार किया, बाद में पुलिस के सामने स्वीकार किया। थाने में दोनों पक्षों के बीच खर्चे को लेकर बातचीत चल रही थी। एसपी सिटी अभिमन्यु मलिक ने बताया कि गागालेहड़ी थाना क्षेत्र में एक बारात में हंगामा की सूचना मिली थी। केरल से एक लड़की ने दूल्हे पर आरोप लगाया था कि उसके साथ संबंध है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button