चिकन बिरयानी में निकला कॉकरोच तो युवक ने किया जमकर हंगामा, पुलिस बुलाने पर दुकानदार हुआ फरार

When a cockroach was found in chicken biryani, the young man created a ruckus, the shopkeeper fled after calling the police

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ जिले के कमालपुर बाईपास स्थित एक मुल्लाजी की चिकिन बिरयानी की दुकान पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब मोहल्ला रघुवीर पुरी निवासी हिमांशु गुप्ता को बुधवार को उनकी चिकन बिरयानी में कॉकरोच पड़ा दिखाई दिया। बिरयानी में कॉकरोच देखकर युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। हंगामे को देख मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।
वही पीड़ित युवक हिमांशु ने जब दुकान बिरयानी बेचने वाले संचालक से शिकायत की, तो उन्होंने सफाई देने की बजाय हिमांशु पर ही दुकान को बदनाम करने के लिए जान बूझकर कॉकरोच डालने का आरोप लगा दिया। पीड़ित युवक हिमांशु ने इस घटना की शिकायत डायल 112 पुलिस से कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बिरयानी की दुकान का संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और दुकान की स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि मामला दिन बुधवार कल सुबह 10 बजे करीब का जब एक हिमांशु गुप्ता नाम का युवक बिरयानी खाने गया हुआ था, तभी अचानक उसकी बिरयानी में कॉकरोच निकल आया। जिसको लेकर युवक ने दुकानदार से शिकायत करी लेकिन दुकान संचालक ने उसके ऊपर बदनाम करने का आरोप लगा दिया।
वहीं पीड़ित युवक ने थाना गांधी पार्क में दुकान संचालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। इसमें चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने और धमकी देने और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फूड विभाग के साथ मिलकर दुकान की स्वच्छता और खाद्य सामग्री की जांच की जाएगी। शिकायत मिली है उसी के आधार पर जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button