दिल्ली के सुंदर नगरी में जन्मदिन की पार्टी ना देने पर दोस्त ने मारा चाकू

उत्तर पूर्वी दिल्ली। जन्मदिन की पार्टी ना देने पर गुस्साए दोस्त ने अपने मित्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त के कूल्हे में चाकू घोंप दिया जिसके बाद युवक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। घायल इनायत अली को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर नंद नगरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इनायत अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता है। वह एक ज्वेलरी शोरूम में नौकरी करता है।
11 फरवरी को इनायत अली जन्मदिन था। उसका दोस्त नासिर उससे जन्मदिन की पार्टी मांग रहा था। पीडि़त ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, जब उसके पास पैसे होंगे वह तब ही पार्टी देगा। आरोप है कि नासिर उससे जबरन पार्टी मांग रहा था और पार्टी में शराब पिलाने के लिए कह रहा था।आरोप है कि दस मार्च को पीडि़त किसी काम से जा रहा था, रास्ते में नासिर ने उसे रोक लिया और शराब पिलाने के लिए जिद्द करने लगा। पीडि़त ने शराब पिलाने से इंकार कर दिया तो बहसबाजी शुरू हो गई और उसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उसके कूल्हे पर वार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button