परोल जंप कर मर्डर और जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

राजीव गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। परोल जंप कर 6 महीने के भीतर नजफगढ़ में मर्डर और जानलेवा हमला किया। पुलिस कमिश्नर की तरफ से आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया। वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के एक रिश्तेदार का 2008 में कत्ल करने का आरोपी भी है। आरोपी पर अब तक कुल 3 हत्याएं और तीन जानलेवा हमले के संगीन केस दर्ज हो चुके थे। इसमें क्राइम ब्रांच की टीम पर भी हमला करने का केस शामिल है। अब क्राइम ब्रांच की टीम ने इसे रविवार रात को दबोच लिया। इसकी पहचान कंझावला के सावदा गांव निवासी दर्शन डबास (45) के तौर पर हुई है। इससे देसी कट्टा और दो कारतूस रिकवर हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने बताया कि एसीपी संतोष कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर गगन भास्कर, एसआई संदीप खरब, एचसी ऋषि और सिपाही मोहित की टीम ने 13 मार्च की शाम करीब 6:40 बजे द्वारका सेक्टर-7 के गोकुल पार्क से दर्शन को दबोचा। आरोपी ने 15 सितंबर 2021 को साथी कृष्ण और उसके छोटे भाई राहुल के साथ नजफगढ़ के अमित शौकीन पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां बरसाकर मर्डर कर दिया था। वह इसके बाद से फरार चल रहा था, उस पर 20 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी ने 8 मार्च 2022 को कृष्ण के साथ नजफगढ़ के प्रवीण का मर्डर करने के लिए फायरिंग की, जो बच गए।
आरोपी दर्शन 4 बहनों का इकलौता भाई है। सभी की शादी हो चुकी है। माता-पिता का निधन हो चुका है। डीयू के राजधानी कॉलेज से 1998 में ग्रेजुएशन करने के बाद 2004 में उसकी शादी हुई। वह प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वह जुर्म की दुनिया में 2008 में तब आया, जब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिश्तेदार सोनू डागर का नजफगढ़ में हुए मर्डर में उसका नाम आया। दर्शन का दावा है कि सोनू उसकी पत्नी को कॉल कर परेशान करता था। इसके बाद गैंगस्टर प्रवीण राठौर उर्फ कालू बंजारा का 2018 में मर्डर किया। वह जून 2020 में परोल पर जेल से आहर आया और दो वारदातों को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button