अयोध्‍या में एडीएम कानून व्‍यवस्‍था सुरजीत सिंह का कमरे में मिला शव

फर्श पर फैला था खून, मचा हड़कंप

अयोध्‍या/उत्तर प्रदेश। यूपी के अयोध्‍या से बड़ी खबर आई है। यहां एडीएम (कानून व्‍यवस्‍था) सुरजीत सिंह की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पड़ा मिला है। कमरे के फर्श पर खून फैला हुआ है। मौके पर कमिश्‍नर समेत पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। एडीएम सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में रहते थे।
मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button