दिल्ली में डीडीए के दावों की उड़ीं धज्जियां, अफसरों की मिलीभगत से यमुना खादर में फिर बस गई अवैध झुग्गियां

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में मयूर विहार के यमुना खादर में अवैध झुग्गियां फिर से बस गई हैं। यह हालात तब है जब डीडीए ने इस वर्ष खादर में करीब 10 बार कार्रवाई कर झुग्गियों को ध्वस्त किया था। डीडीए की कार्रवाई की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों ने फिर से यहां पर अपने आशियानें बना लिए हैं। ऐसा नहीं है कि डीडीए को इसकी भनक नहीं है। आरोप है कि डीडीए के स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सांठगांठ करके सरकारी जमीनों पर अवैध झुग्गियां बसाई जा रही हैं।
मयूर विहार यमुना खादर में जगह-जगह लाेगों ने झुग्गियां बसा ली हैं। इसमें कुछ अस्थायी किराने की दुकानें भी हैं। यमुना खादर कई किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। करीब आठ हजार लोग अवैध रूप से झुग्गियों में रह रहे हैं। यह वह लोग हैं जो खादर में खेती करते हैं। रिहायशी क्षेत्रों में सब्जी व अन्य सामाग्री बेचने का काम करते हैं।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश व बिहार और बंगाल के रहने वाले हैं। यहां 800 रुपये लेकर 1500 रुपये तक झुग्गियां किराये पर भी हैं। माफिया लोगों ने जगह को घेर रखा है और उसपर झुग्गियां बसाई हुई हैं। यहां बिजली नहीं है। झुग्गी में रहने वाले लोग सोलर पैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं। झुग्गयों के साथ ही अवैध रूप से यहां नर्सरियां भी चल रही हैं। डीडीए ने मयूर नेचर पार्क बनाने के लिए मयूर विहार के सामने यमुना खादर में 22 से 25 अप्रैल के बीच अभियान चलाया था। यहां अवैध रूप से बसी झुग्गियों, नर्सिरियों पर बुलडोजर चला दिया गया था। अगस्त माह में यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर में पानी भर गया था।
इससे कुछ ही दिनों पहले प्रशासन ने डीडीए के साथ मिलकर झुग्गियों काे हटाया था। उसके बाद फिर से यहां पर झुग्गियां बस गईं। इस मामले में डीडीए के अधिकारियों का कहना है अभियान चलाकर झुग्गियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button