मुंबई में बारिश का सैलाब, लोकल ट्रेनें ठप, 14 उड़ानों का बदला रूट, 4 लोगों की मौत

Rain floods Mumbai, local trains halted, 14 flights diverted, 4 people dead

कांती जाधव/ मुंबई ब्यूरो। मुंबई में भारी बारिश के बाद आज वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया था । भारी बारिश के कारण कल मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था, लोकल ट्रेन का आवागमन थम गया था और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का रूट बदल दिया गया था। मुंबई में ज्यादा भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रखी। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रहे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी थी। मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान अंधेरी पूर्व एमआईडीसी क्षेत्र में खुले नाले में डूबकर 45 वर्षीय महिला विमल ए. गायकवाड़ सहित चार लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में जेनिथ वॉटरफॉल के पास एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पुणे के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। वहीं शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे लाखों यात्री फंस गए, जिससे भारी अफरातफरी मच गई।
भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे बाधित हो गया है। मध्य रेलवे 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही थी जबकि पश्चिमी रेलवे 20 से 30 मिनट की देरी से चली। विक्रोली, कंजुर, भांडुप स्टेशनों के बीच पानी जमा होने से मध्य रेलवे का यातायात ठप हो गया। इसके चलते देखा गया कि घाटकोपर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मुंबई में ज्यादा भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रखी है। भारी बारिश के कारण ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।
सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही थमने से हजारों यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button