उत्तराखंड में रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी वाले पत्र के बाद अलर्ट

हरिद्वार,(उत्तराखंड)। उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों समेत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूणा भारती ने रविवार को बताया कि साधारण डाक से भेजा गया यह पत्र 10 अक्टूबर को हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक को मिला था।पत्र लिखने वाले ने अपना नाम जमीर अहमद लिखा है और खुद को आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का स्वयंभू कमांडर होने का दावा किया है। पत्र में जम्मू कश्मीर के ‘जिहादियों’ के मारे जाने का बदला लेने का संकल्प जताया गया है।

पत्र में दावा किया गया है कि ये हमले इस महीने की 25 और 27 अक्टूबर को किये जायेंगे। अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में अधिकारियों को पहले भी इसी तरह के धमकी भरे पत्र मिले हैं लेकिन पहली बार इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक पत्र इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में अधिकारियों को मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button