बरेली में सांड़ ने वृद्ध को पटककर मार डाला था,पशु चिकित्साधिकारी पर एफआईआर दर्ज

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली में छुट्टा सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत के मामले में प्रशासन की तारीफ हो रही है। डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ ऐक्शन लिया है। उच्चाधिकारियों के स्तर से बार-बार आदेश के बाद भी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर आदित्य तिवारी अपने काम के प्रति लापरवाह बने हुए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल पहुंचाना नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। उच्चाधिकारियों के स्तर से बार-बार आदेश के बाद भी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर आदित्य तिवारी अपने काम के प्रति लापरवाह बने हुए थे। 24 जनवरी को संजयनगर में सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत हुई थी।
दरअसल इस मामले में नगर निगम की किरकिरी हुई थी। घटना के काफी देर बाद सांड़ पकड़ने के लिए नगर निगम की अप्रशिक्षित टीम को भेज दिया गया था। टीम ने सांड़ को पकड़ा तो गले में फंदा लगने से उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद से शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे पशु चिकित्साधिकारी कार्रवाई के बाद नींद से जाग गए और छुट्टा पशुओं को पकड़ना शुरू हो गया है।
हादसे के बाद सक्रियता की वजह से नगर निगम की 3 टीमों ने डेलापीर, स्टेडियम रोड और सौ फुटा रोड इलाकों में अभियान चलाकर 21 छुट्टा पशुओं को पकड़ा। इनमें से 13 सांड़ और गाय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button