बारिश के चलते ससुर खदेड़ी नदी पर अत्यधिक जल भराव से कोट मार्ग का टूटा सम्पर्क

सतेंद्र शुक्ला, (फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए निर्माण कार्यों एवं सुविधाओं का भ्रष्टाचार के चलते लाभ नहीं मिल पाता। भ्रष्टाचार ने सिस्टम में गहराई तक अपनी जड़े जमा रखी है। जिसका एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खागा तहसील में देखने को मिला। जहां खागा तहसील के खखरेरू कोर्ट मार्ग पर दरियापुर के पास ससुर खदेड़ी नदी मार्ग को काटती है। जिससे नदी में बाढ़ आने पर पूरे रोड पर जलभराव हो जाता है एवं दर्जनों गांव से संपर्क टूट जाता है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक वर्ष बरसात के दिनों में गांव के लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

खखरेरू शिवपुरी बैंक, थाने, कोर्ट-कचहरी के काम से खागा आने वालों एवं इंटर कॉलेज माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष वर्षा के दिनों में जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ता है। बाढ़ का पानी ऊपर आने से रहमतपुर, खखरेरू बाजार आने वाले, कोर्ट दौलतपुर, मीना तारा, चंदन मऊ, अफजलपुर, चंदनापुर , मकसूदनपुर, गाजीपुर, चंदनापुर, आदि गांव के लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।आपको बाताते चलें कि शासन के तरफ से बड़े बजट का पुल पास हो चुका है। जिसका कार्य प्रगति पर है जिसको इसी साल बन कर तैयार भी होना था ठेकेदार के धीरे कम से पुलनिर्माण का अभी 20 प्रतिशत भी काम नही हुआ है।




