गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 5 साल तक की हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Property dealer in Gorakhpur accused of raping a minor, brutality for 5 years, police filed a case

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नाबालिक नौकरानी के साथ प्रॉपर्टी डीलर पिछले 5 सालों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। मां की मौत हो जाने के बाद से किशोरी के जीवन में कोई नहीं था। इसका फायदा प्रॉपर्ली डीलर ने जमकर उठाया, आए दिन किशोरी के साथ अत्याचार करता, मारपीट कर संबंध बनाने का दबाव बनाता। तंग आकर किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया चौहान टोला निवासी आशुतोष पांडे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उनके घर पर कुछ सालों से पीड़िता की मां घरेलू कामकाज किया करती थी। पांच साल पहले उसने अपनी 9 साल की बेटी को भी कामकाज पर लगा दिया था। इसी बीच करीब दो साल बाद मां की मौत हो गई। लेकिन पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर काम करना जारी रखा।
पीड़िता का आरोप है कि घर में जब आशुतोष की पत्नी नहीं होती, इस बात का फायदा उठाकर आरोपित द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते थे। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था, रात में देर तक काम कराया जाता और पीठ पर लात, घूंसे बरसाए जाते थे। इसकी शिकायत उसने अपने भाई से भी की लेकिन उसने गंभीरता से न लेते हुए नजरअंदाज कर दिया।
पीड़िता ने शाहपुर थाने में पुलिस से अपनी आपबीती बताई। पीड़ित किशोरी की स्थिति और उसकी विवशता को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, पीड़िता को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया है। और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उसने एक अकेली,मजबूर मासूम की जिंदगी के साथ खेला है, जिसके आगे पीछे कोई नहीं था।
सीओ गोरखनाथ, रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। आरोपित की तलाश जारी है उसे जल्दी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button