दिल्ली पुलिस के लिए टेंशन बन गया ऑनलाइन अपराध? इन इंस्पेक्टरों की दोबारा साइबर थानों में तैनाती

Online crime has become a tension for Delhi Police? These inspectors have been re-deployed in cyber police stations

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम से निपटने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसके लिए उन्होंने 2008 बैच के अनुभवी साइबर एसएचओ को वापस साइबर थानों में तैनात किया है। दिल्ली पुलिस का मानना ​​है कि इन अधिकारियों का अनुभव साइबर क्राइम के मामलों को जल्दी सुलझाने में मदद करेगा।
दिल्ली पुलिस के सामने रोजाना कई मामले साइबर क्राइम से जुड़े आते हैं। साइबर अपराध से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। उसी कड़ी में 2008 बैच के साइबर एसएचओ रहे इंस्पेक्टर को लॉ एंड ऑर्डर के थानों के बजाय दोबारा से साइबर थानों में तैनात किया गया है।
दरअसल इन पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम से निपटने का अच्छा खासा अनुभव है। इन अधिकारियों के अनुभव से दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम के मामलों को जल्द से जल्द सॉल्व करने की प्रक्रिया तेज करना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button