सीएम हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना की करेंगे शुरुआत, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये

CM Hemant Soren will launch the Maiya Samman Yojana, 1000 rupees will be deposited in the accounts of women

रांची/एजेंसी। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पहले 18 अगस्त को मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि ट्रांसफर कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को छुट्टी के दिन भी वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक रिकॉर्ड 26 लाख 70 हजार महिलाओं की ओर से पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लाख 40 हजार बहनों के पंजीयन को सत्यापित भी किया जा चुका है। इसके अलावा राज्य सरकार ने पूरे राज्य में जो कैंप 15 अगस्त तक चलने वाली थी, अब वो 18 अगस्त तक चलेगी। साथ ही प्रज्ञा केंद्रों में कभी भी आवेदन किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रहीं हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें। इसके साथ ही स्वीकृति के साथ चयनित लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें, ताकि उनको यह पता चल सके कि राज्य सरकार की ओर से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में डाली जा चुकी है। उन्हें साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें।
मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। सम्मान राशि हस्तांतरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। महिला लाभुकों के खाते में हर महीने इस योजना की सम्मान राशि हस्तांतरित होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है। इसके तहत जो भी योग्य लाभुक होंगी, वे कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।
मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्त मौजूद थे। सीएम ने बैठक कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button