फतेहपुर में हाईटेंशन तार टूटकर यार्ड में गिरने से 18 वाहन जले, करोड़ों का नुकसान

फतेहपुर के मलवां में एक निजी कंपनी के यार्ड में 11 केवी हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इस घटना में करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य के 18 छोटे-बड़े वाहन जलकर राख हो गए, जिससे भारी नुकसान हुआ।

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। मलवां थाने के बरौरा मोड के सामने स्थित प्राइवेट कंपनी के यार्ड में फाइनेंस एजेंसी के द्वारा खींचे गए दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों पर मंगलवार दोपहर दो बजे 11 केवी लाइन का तार गिर गया जिससे खर-पतवार में आग लगने के बाद वाहनों तक पहुंच गई। जिससे ढाई करोड़ कीमत के खड़े 18 वाहन धूं-धूंकर कर जलने लगे और कर्मियों में भगदड़ मची रही। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने डेढ़ घंटे मशक्कत बाद लगी आग पर काबू पाया।
इस यार्ड में दमकल विभाग से फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी। मंगलवार को यार्ड के पीछे खेत में 11 केवी लाइन का तार गिर गया, जिससे खर-पतवार में आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे यार्ड तक पहुंची और यार्ड में खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया।
इससे करीब 12 ट्रक , दो पिकअप समेत 18 वाहन धू-धू कर जलकर राख हो गए। यार्ड के संचालक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि खर-पतवार से आग यार्ड तक पहुंची, जिससे ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने आग को पूरी तरह से काबू कर लिया है, प्राथमिक जांच में हाईटेंशन तार टूटकर यार्ड में गिरने से आग लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button