भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न
बैठक में संगठन के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र की अवधारणा से प्रेरित भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की केंद्रीय परिषद् की साप्ताहिक बैठक संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष महंत शिवसागर भारती की अध्यक्षता में रजादेपुर मठ पर संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में वर्ष 2024 /25 हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन या मनोनयन द्वारा सर्व सम्मति किया गया।
महंत शिवसागर भारती ने सब का स्वागत करते हुए भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के प्रकल्पों पर प्रकाश डाला और भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के कार्यों की भूरि-भूरि प्रसंशा की। इस बैठक में फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे सभी प्रकल्पों की रिपोर्ट पेश की गयी साथ ही सभी जोनों में अब तक हुए कार्यक्रमों की रिपोर्ट विभिन्न जोनों से आये पदाधीकारियों द्वारा पेश की गयी। इस बैठक में कार्यकारिणी में बदलाव, नए प्रकल्पों का सृजन, राजनैतिक व सामाजिक में वर्चस्व, संगठन को मजबूत बनाने आदि विषयों पर गहन चर्चा हुई। आम जन तक संगठन की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से देश में अभी होंगी कुल 32 जोनल ईकाईयां, जिनमें से 23 जोनल अध्यक्ष/महामंत्रियों का मनोनयन कर संगठन के व्यापक विस्तार की जिम्मेदारी दी जाएगी। केंद्रीय कार्यकारिणी एवं कार्यालय प्रभार के सभी पदाधिकारियों को शीघ्र सभी समितियों/प्रकोष्ठों के पुनर्गठन का कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया गया।
संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष महंत शिवसागर भारती ने कहा कि भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन को एक अभिभावक के हैसियत से सभी राष्ट्रीय संगठनों को गठबंधन कर तालमेल में समायोजित करना उसका दायित्व है। महंत शिवसागर भारती ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को अथक प्रयास करना होगा साथ ही आपसी समन्वय और तालमेल के साथ के साथ संयुक्त अभियान चलाना होगा।
तदुपरांत केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं ग्राम प्रधान देवनाथ ने कहा कि भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन की स्थापना ही देश के सम्पूर्ण विकास हेतु की गयी है जब तक देश के हर गरीब वर्ग को शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आधारभूत समस्याओं से पूर्ण न कर लिया जाय तब तक निरंतर सभी सदस्यों का सिर्फ एक लक्ष्य रहना चाहिए कि गांव, तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर तक सदैव निरन्तरता बनाये रखी जाय और जहां पर कमियां नजर आए वो किसी की भी हो उसे दुरुस्त करने का सतत प्रयास जारी रखना है।

बैठक में संस्था द्वारा रावड़ी देवी की शिकायत को सुनकर लेखपाल के माध्यम से निस्तारण करवाया गया एवं पीड़ित प्रियंका शिल्पकार के वैवाहिक विवाद की शिकायत को संस्था द्वारा सुनवाई कर पुलिस प्रशासन के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाकर निस्तारण करवाया गया ऐसे अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्रों के लिए चलाई जा रही फ्री लैपटॉप योजना के बारे में भी चर्चा की गई एवं बताया गया की संस्था के माध्यम से पात्र छात्र एवं छात्राओं का निशुल्क आवेदन फ्री लैपटॉप योजना के लिए करवाया जाएगा। अगले कुछ माह में गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी संस्था के माध्यम से करवाया जाएगा।
इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में संस्था के कार्यालय प्रभारी एवं कादीपुर ग्राम प्रधान देवनाथ, निकेश दुवे, संतोष नायक, सूर्यभान, विंध्याचल, सुघाषराम, दुर्ग विजय मौर्य, राजेश कुमार, बृजभान, लाल जी, राम बेलास सोनकर, सोनू गोंद, चंदन तिवारी, चंदन यादव, शैलेंद्र कुमार, प्रहलाद, राज बहादुर नायक, राम भवन, विनोद नायक, रविंद्र नाथ सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।




