फतेहपुर में रसोइयां से पैर दबवाते मिलीं प्रधानाध्यापक, बीएसए ने जांच के दिए आदेश

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में कंपोजिट विद्यालय हसवा में प्रधानाध्यापक का रसोइयां से पैर दबवाने का वीडियो वायरल हुआ है। बीएसए पंकज यादव ने वीडियो की जांच का आदेश दिया है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में प्रधानाध्यापक कुर्सी पर बैठी हैं और सामने मेज के नीचे से रसोइयां पैर दबा रही है।
स्कूल में रसोइयों से पैर दबवाना गलत आचरण में शामिल है। रसोइयों का काम मध्यान्ह भोजन तैयार कर बच्चों को परोसना है। इसके बाद किचन की साफ सफाई करते अपने घर चले जाना है। रसोइयां को अब दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलना शुरू हुआ है। बीएसए ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए बीईओ हसवा को आदेश दिया गया है। बीईओ हसवा बुधवार को इसकी रिपोर्ट देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button