अवैध खनन में पकड़े गए युवक ने कोतवाली में बैठ बनाई रील, मुंशी लाइन हाजिर

The youth caught in illegal mining made a reel sitting in the police station, clerk reported to the line

औरैया/उत्तर प्रदेश। रील का शौक हर किसी को है। यह शौक किसी न किसी तरह से लोगों को प्रभावित भी करता है। एक ऐसा ही मामला यूपी के औरैया स्थित सदर कोतवाली से गुरुवार को सामने आया। जहां अवैध खनन में कुछ मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए। साथ में एक युवक भी पकड़ा गया। जिसने कोतवाली में बैठकर रील बनाई। रील में पुलिस कर्मी भी काम करते नजर आए। रील वायरल होने पर सीओ सदर ने संज्ञान लिया। तत्काल प्रभाव से मुंशी को लाइनहाजिर किया गया। वहीं दरोगा की विभागीय जांच शुरू की गई।
रील में इस्तेमाल हुआ माफियागिरी वाला गाना
खनन अधिकारी देशराज सिंह व पुलिस की टीम ने अवैध खनन के मामले में कुछ मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। साथ में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। जिसे कोतवाली में ले जाया गया। अवैध खनन में पकड़े गए इस युवक साथ गए दूसरे युवक ने मोबाइल से कोतवाली के अंदर वीडियो बनाया। जिसमें पुलिस कर्मी काम करते नजर आ रहे हैं। जबकि अवैध खनन में पकड़ा गया अनस नाम का युवक मुस्कुराते हुए देखा गया। इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस रील की खास बात यह रही कि इसमें माफियागीरी वाले गाने चलाए गए।
मुंशी लाइनहाजिर, दरोगा पर विभागीय जांच
माफियागीरी का यह अंदाज पुलिस की किरकिरी करने वाला रहा। वायरल रील की परिपूर्ण न्यूज़ पुष्ट नहीं करता है। हालांकि इस रील का संज्ञान सीओ सदर अशोक कुमार ने लिया। मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि दरोगा पर विभागीय जांच शुरू की। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मुंशी प्रशांत को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं दरोगा हरीश कुमार पर विभागीय जांच शुरू की गई है। कोतवाली के अंदर रील बनाया जाना गलत है। इसमें सीधे तौर पर लापरवाही सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button