: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर भाजपा का तंज, सुशील मोदी बोले- हाथ मिलाने से दिल नहीं मिलते हैं

बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लगभग सभी विपक्षी दलों के प्रमुख इसमें शामिल होंगे। भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता की कवायद में जुटे हुए हैं। इसे नीतीश की महत्वाकांक्षा से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर खुद को मजबत करना चाहते हैं। इसको लेकर राजनीति भी जारी है




