हवा में कैसे लटक गई कार, सवार का हाथ और कमर टूटी, शाहजहांपुर में बचाने की जगह मारने दौड़े लोग

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर फतेहगंज पूर्वी से दातागंज जाने वाला निर्माणधीन स्टेट हाईवे इस समय सुर्खियों मे छाया हुआ है। शुक्रवार बीती रात इस मार्ग कार निर्माणधीन पुलिया पर चढ़कर लटक गई । हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वहां कोई भी संकेतक नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। नुमैर अनुसार पुलिया के नजदीक संकेतक और अवरोध भी नहीं लगे हैं। आगे के रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका। हल्का कोहरा होने की वजह से और संकेतक न होने हादसा हो गया। तीन लोग कार में काफी देर तक फंसे रहे।
निर्माण में लापरवाही पर फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह जेई शैलेंद्र सिंह समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। अलीगढ़ निवासी नुमैर खान अपनी मां और छोटे भाई के साथ कार से शाहजहांपुर चौक वाले क्षेत्र हयातपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर गांव मरुआझाला मढी के पास फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे थे। वहीं नुमैर की कार पास आसपास संकेतक और अवरोध नहीं होने की चलते निर्माणधीश पुलिया के ऊपर चढ़ गई।
हादसे में उनका हाथ और मां रेहना की कमर की हड्डी टूट गई। नुमैर ने बताया इस दौरान फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह के जेई शैलेंद्र सिंह अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ हाथ में कुदाल फावड़ा लेकर आ गए। उन्हें बाहर निकालने की जगह गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। स्टेट हाईवे के सात किलोमीटर का हिस्सा 3 मीटर 7 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसी सड़क पर पुलिया का निर्माण बाकी रह गया है। पुलिया से पूर्व एक डायवर्सन दिया गया है, यहां पर डायवर्सन का बोर्ड लगा हुआ है। मिट्टी का ढेर भी लगा हुआ है। संभव है क कोहरे की वजह से हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button