भगवान शिव के सावन में सांपों के मिलन का असली वीडियो देखिए

सीतामढ़ी/बिहार। सीतामढ़ी में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। यहां दो सांपों का मिलन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहुत देर तक ये सांप एक-दूसरे से लिपटे रहे। जानकारों के अनुसार, सांपों का मिलन का ये समय है। हालांकि ये नजारा कम ही देखने को मिलता है। बताया जाता है कि सांप ठंड के मौसम में जमीन के नीचे रहते हैं और गर्मी आते ही बाहर निकल आते हैं। जानकारों की माने तो सांपों का मिलन अक्सर ऐसी जगहों पर होता है जहां कोई हलचल ना हो। कहा तो ये भी जाता है कि सांपों का मिलन देखने से भी इंसान भाग्यशाली बनता है।
प्रणाम कर आगे बढ़ते रहे लोग
बता दें कि सावन का महीना हिन्दुओं के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान शिव के गले में सांप रहता है, इसलिए सावन में सांपों को भी पूजनीय माना जाता है। आमतौर पर लोग सांपों से डरते हैं और कई बार उन्हें मार भी देते हैं। लेकिन सावन में लोग सांपों को देखकर उन्हें शिव का रूप मानकर उनका सम्मान करते हैं।
दो सांपों के मिलन की यह घटना सीतामढ़ी जिला मुख्यालय स्थित पीएचसी की दीवार के बाहर की है। सांपों की लंबाई देखकर कुछ लोग डर गए, जबकि अधिकतर ने उन्हें सावन में देखकर प्रणाम किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अगर ऐसा वीडियो दिखे तो लाल कपड़ा डाल देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button