यूपी के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को केन्द्र में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी, अगले हफ्ते ऐलान

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को केन्द्र में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वे जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय में कोई अहम पद संभाल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसकी घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है। 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 30 जून को समाप्त हुआ था। सेवा विस्तार खत्म होने से कुछ दिन पहले ही दुर्गा शंकर मिश्र ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें केन्द्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
जनवरी, 2021 से जून, 2024 तक यूपी के मुख्य सचिव रहे
1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र करीब ढाई साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उनकी गिनती मोदी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में होती है। 31 दिसंबर, 2021 को रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। उस समय वे भारत सरकार में सचिव के पद पर तैनात थे। इसके बाद 31 दिसंबर, 2022 को उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले एक बार फिर उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए 31 दिसंबर तक के लिए यूपी के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनावों से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें तीसरा सेवा विस्तार न मिले। मगर फिर उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया था। इस 30 जून, 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।
देश के टॉप आईएएस अफसरों में होती है गिनती
दुर्गा शंकर मिश्र की गिनती देश के टॉप अफसरों में होती है। भारत सरकार में सचिव रहते हुए उन्होंने मोदी सरकार की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया। इसी के बाद उन्हें रिटायरमेंट से महज एक दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button