हरियाणा की शादियों में नया ट्रेंड, अब पासपोर्ट वेडिंग कार्ड छपवा रहे लोग

New trend in Haryana weddings, now people are getting passport wedding cards printed

कैथल/हरियाणा। हरियाणा में जिस तरह से युवाओं में विदेश जाने की होड़ लगी है उसी प्रकार कपड़ों से लेकर अन्य सामान तक हर चीज़ का ट्रेंड बदलता जा रहा है। विदेश जाने के नाम पर म्यूज़िक इंडस्ट्री में अलग अलग गाने बने, कपड़ों के अलग अलग स्टाइल बने और वाहनों पर भी एनआरआई कल्चर के फ्लैग देखने को मिल जाते हैं। अब इसमें एक नया ट्रेंड और जुड़ गया है। अब मार्केट में एक ऐसा शादी का कार्ड उपलब्ध है जिसे देखकर लगेगा कि ये पासपोर्ट है। इसमें बोर्डिंग पास से लेकर-एयर टिकट तक सारी चीज़ें पासपोर्ट की तरह ही बनायी गई है। इस शादी के कार्ड का साइज़ भी पासपोर्ट की तरह ही है जिसे नाम दिया गया है वेडिंग पासपोर्ट।
कार्ड बनवाने वाले एक युवा ने बताया कि उसकी बहन की शादी के लिए उन्होने ये कार्ड बनवाया है। हालांकि उनके परिवार में कोई विदेश नहीं जा रहा।भी उन्होंने किसी सोशल मीडिया साइट पर ऐसा डिजाइन देखा था, जिसके बाद उन्होंने वेडिंग पासपोर्ट वाला कार्ड छपवाया। उन्होंने बताया कि ये कार्ड देखने में काफी अच्छा लग रहा है।
वहीं प्रिंटिंग प्रेस पर विज़िटिंग कार्ड छपवाने पहुंचे एक दुकानदार ने भी कार्ड की काफ़ी तारीफ़ की। उसने कहा कि जिस तरह से युवाओं में विदेश जाने की होड़ लगी है तो उसी तर्ज़ पर रंग ढंग बदलने लगे हैं। इसके बाद वेडिंग पासपोर्ट नाम का कार्ड एक नया चलन है। मैं ज़ब अपने बच्चों की शादी में कार्ड छपवाऊंगा तो इसी तरह के कार्ड छपवाऊंगा क्योंकि ये क़ीमत में भी कम है और देखने में भी आकर्षक है।
ये कार्ड बहुत सस्ता भी है। इस कार्ड की कीमत मात्र 10 रुपये है। प्रिंटिंग प्रेस धारक मनीष कुमार ने कहा कि मार्केट में समय समय पर शादी के कारणों का ट्रेंड बदलता रहता है। किसान आंदोलन के समय नो फ़ार्मर-नो फ़ूड और किसानी से जुड़े स्लोगन वाले कार्ड प्रचलित थे। जैसे जैसे समय बदलता है वैसे वैसे ट्रेंड भी बदलता है। अब युवाओं में विदेश जाने की होड़ लगी है और उसी के चलते मार्केट में हर चीज़ उसी रंग ढंग में नज़र आ रही है। ऐसे में शादी के कार्ड का ट्रेंड भी क्यों न बदले तो अब वेडिंग पासपोर्ट के नाम से शादी के कार्ड छपने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button