मुंबई के सात रेलवे स्टेशनों के बदलेंगे नाम, मरीन लाइंस अब होगा मुंबा देवी, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई/एजेंसी। मध्य, पश्चिम और हार्बर लाइन रेलवे के सात स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव विधानमंडल के दोनों सदनों ने मंजूर कर दिया है। दोनों सदनों की मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य की महायुति सरकार यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजेगी। गौरतलब है कि कुछ स्टेशनों के नाम बदलने की मांग दक्षिण-मध्य मुंबई के तत्कालीन सांसद राहुल शेवाले ने की थी। इसी साल मार्च में स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल में रखा गया था, जिसे वहां से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। मंगलवार को स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा और विधान परिषद में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति ने पारित कर दिया दिया गया। विधान परिषद और विधानसभा में मंत्री दादा भुसे ने यह प्रस्ताव पेश किया।मुंबई में रेलवे स्टेशनों के नाम पहले भी बदले गए हैं। ऐतिहासिक स्टेशन विक्टोरिया टर्मिनस का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और एलफिंस्टन रोड का नाम बदलकर प्रभादेवी किया गया है। उसके बाद ही मुंबई के कई स्टेशनों के अंग्रेजी नाम बदलने की मांग लगातार की जाती रही है। नाम बदलने के पीछे तर्क दिया गया था कि ये नाम औपनिवेशिक विरासत को दर्शाते हैं, इसलिए इनके नाम बदल देने चाहिए। दोनों सदनों में रखे गए प्रस्ताव के अनुसार, करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन का डोंगरी, मरीन लाइंस का मुंबादेवी, चर्नी रोड का गिरगांव, कॉटन ग्रीन स्टेशन का नाम कालाचौकी, डॉकयार्ड रोड का मझगांव और किंग्स सर्कल का नाम बदलकर तीर्थंकर पार्श्वनाथ किया जाएगा। सैंडहर्स्ट रोड का नाम मध्य लाइन के साथ ही हार्बर लाइन पर भी बदला जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

वर्तमान नामनया नाम
करी रोडलाल बाग
सैंडहर्स्ट रोडडोंगरी
मरीन लाइंसमुंबा देवी
चर्नी रोडगिरगांव
कॉटन ग्रीनकलाचौकी
डॉकयार्ड रोडमझगांव
किंग्स सर्कलतीर्थंकर पार्श्वनाथ

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button