गुरुग्राम में दो महिलाओं ने की शादी, टीवी एक्ट्रेस बनीं दूल्हा, मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन

गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक महिला ने समलैंगिक शादी रचाई है। यह शादी दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।
समलैंगिक जोड़े की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी कलाकार हैं। उन्होंने मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वालीं मेकअप आर्टिस्ट कविता से शादी की।
इस रिश्ते में अंजू पति का किरदार निभा रही हैं और कविता पत्नी का। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंजू शर्मा ने कुछ दिन पहले ही शादी का वीडियो और फोटो शेयर किए। उन्होंने बताया कि दोनों में पहली नजर में ही प्रेम हो गया था।
चार साल तक दोनों प्रेम संबंधों में रहीं। फिर फैसला लिया कि दोनों शादी करके साथ जीवन बिताएंगी। शादी को हुए करीब दो महीने हो गए हैं।
शादी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई थी। फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी शेयर कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button