मुंबई-पुणे समेत ठाणे, पालघर में भारी बारिश, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

मुंबई/एजेंसी। पिछले दो दिनों से बारिश की रफ्तार भले ही कम हो गई है, लेकिन मुंबई-पुणे समेत कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों के लिए येलो बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मुंबई के साथ-साथ पुणे, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्गा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर के इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश होगी।
वहीं, उत्तरी कोंकण, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदर्भ के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुछ रीजन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इस साल महाराष्ट्र में मॉनसून ने जल्द दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में मॉनसून पूरे राज्य में पहुंच जाएगा। कोंकण, रत्नागिरी और मुंबई के बाद अब बारिश विदर्भ और मराठवाड़ा की ओर बढ़ रही है। हालांकि पिछले दो दिनों से राज्य में बारिश की रफ्तार कम हो गई है। तो वहीं विदर्भ-मराठवाड़ा में अभी तक सभी जिलों में बारिश नहीं पहुंची है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अरब सागर में हवाओं की गति कम होने से मॉनसून की गति भी धीमी हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून के बाद मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय होगा और राज्य में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने आज राज्य में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button