नोएडा में 100 से ज्यादा इमारतें अवैध घोषित, कई बिल्डिंग में खुले शोरूम-आउटलेट्स, अथॉरिटी जारी कर रही नोटिस

नोएडा। नोएडा अथॉरिटी ने अपने क्षेत्र में बगैर मंजूरी के हुए निर्माण पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। यहां अवैध रूप से बन चुकी बड़ी-बड़ी इमारतों को अथॉरिटी अवैध घोषित कर रही है। पिछले 3 दिनों की कार्रवाई में 100 से ज्यादा बड़ी इमारतें अवैध घोषित हो चुकी हैं। इनमें अधिकतर में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं। कई में शोरूम तो कई में नामी ब्रैंड के आउटलेट खुले हुए हैं। अथॉरिटी की तरफ से इन इमारतों पर ‘यह बिल्डिंग अवैध है’ लिखवा दिया गया है। साथ ही, नोटिस भी जारी किया गया है। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों ने खुद अगर निर्माण नहीं तोड़ा तो अथॉरिटी की तरफ तुड़वाया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है।अथॉरिटी के भू-लेख विभाग और वर्क सर्कल की तरफ से बिल्डिंग को अवैध घोषित करने की कार्रवाई सबसे ज्यादा सेक्टर-49 बरौला में की गई है। यहां पर विश्वकर्मा रोड किनारे अथॉरिटी के चिह्नित एरिया में 4 खसरा की जमीन पर कई इमारतें बन गई हैं। यही नहीं यहीं पर एक आश्रम की बताई जा रही जमीन की खरीद-फरोख्त तेजी से पीछे के दिनों में हुई है।
इसके बाद बेखौफ बिल्डिंग तेजी से बनाकर खड़ी कर दी गईं। अब अथॉरिटी ने कार्रवाई शुरू की है तो हड़कंप मचा हुआ है। यहां पर करीब 200 से ज्यादा छोटे-बड़े अवैध निर्माण हो चुके हैं। अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि पूरे अथॉरिटी एरिया में जहां पर भी इस तरह से इमारतें बनाई गई हैं उनको अवैध चिह्नित किया जा रहा है। इसका ठप्पा तैयार करवाकर सभी वर्क सर्कल को दिया गया है और यह कार्रवाई करवाई जा रही है।
पिछले दिनों नोएडा अथॉरिटी ने 5-7 इमारतों पर पेंट से यह लिखवाया था कि यह बिल्डिंग अवैध है। फिर यह देखने को मिला कि अथॉरिटी की इस चेतावनी को अवैध बिल्डिंग बनाने वालों ने मिटवा दिया। अब अथॉरिटी ने जो ठप्पा लगाने की शुरुआत की है। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि अगर यह ठप्पा कोई मिटाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button