आईपीएस अधिकारी नोंगरांग ने मेघालय की पहली महिला डीजीपी बन रचा इतिहास

शिलॉन्ग/एजेंसी। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी इदाशिशा नोंगरांग मेघालय की पहली महिला पुलिस प्रमुख होंगी। वह एलआर बिश्नोई की जगह लेंगी जो 19 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की अध्यक्षता में मेघालय सुरक्षा आयोग ने पुलिस प्रमुख पद के लिए पिछले महीने यूपीएससी से अनुमोदित तीन अधिकारियों में से नोंगरांग का चयन किया। यूपीएससी ने जिन दो अन्य अधिकारियों के नाम की सिफारिश की थी, वे आरपी मीणा और दीपक कुमार थे। इससे पहले दो अधिकारी जीपी सिंह (1991 बैच) और हरमीत सिंह (1992 बैच) ने शीर्ष पद को अस्वीकार कर दिया था।
संगमा ने कहा, ‘नई पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्ति पर आईपीएस इदाशिशा नोंगरांग को हार्दिक बधाई। बाधाओं को तोड़कर और इतिहास रचते हुए, वह इस पद पर आसीन होने वाली हमारे राज्य की पहली आदिवासी महिला बनी हैं। यह हम सभी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्हें शुभकामनाएं।’ इदाशिशा नोंगरांग 1992 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और खासी जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। खासी जनजाति मेघालय के तीन प्रमुख आदिवासी समुदायों में से एक है। इससे पहले इदाशिशा नोंगरांग ने 2021 में मेघालय के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में काम किया था।
मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने राज्य की प्रथम महिला पुलिस प्रमुख को बधाई देते हुए कहा, “बाधाओं को तोड़ते हुए और इतिहास रचते हुए, वह इस पद को संभालने वाली हमारे राज्य की पहली आदिवासी महिला बन गई हैं-हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण।
यूपीएससी ने दो अन्य आईपीएस अधिकारियों-जीपी सिंह (1991 बैच) और हरमीत सिंह (1992) की नियुक्ति को नामंजूर कर दिया था। इसके बाद तीन नामों इदाशिशा नोंगरांग (1992 बैच), आरपी मीणा (1993) और दीपक कुमार (1994) की सिफारिश की गई थी। भारत में आचार संहिता लागू है, इसलिए चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नोंगरांग को डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक का पद संभालने वाले नोंगरांग ने कुछ साल पहले पूर्वी खासी हिल्स में पुलिस अधीक्षक का पद भी संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button