केन्या में विदेशी टूरिस्ट को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश, 12 लोगों की मौत

केन्या। केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में मंगलवार तड़के एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान मासाई मारा राष्ट्रीय अभ्यारण्य के एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना में 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई। क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंडे ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दुर्घटनास्थल पर अभियान जारी है और अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि विमान में 12 लोग सवार थे और अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button