आजमगढ़ से बसपा ने कांग्रेस को दिया झटका, शबीहा अंसारी पर लगाया दांव

BSP gives blow to Congress from Azamgarh, bets on Shabiha Ansari

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले आजमगढ़ सदर सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो ही गई। यादव-मुस्लिम बाहुल्य सीट पर बसपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। भाजपा के बाद कांग्रेस को झटका देते हुए बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
नगर के पहाड़पुर मुहल्ले की रहने वाली सबीहा अंसारी ने शिक्षा शास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की हैं। उनके पति मसूद अंसारी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शबीहा पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करती हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस से भी जुड़ी रहीं।
2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ से लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए विभिन्न माध्यमों व बसपा कैडर से वह जुड़ीं रहीं।
बसपा के मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों से भी उनका संपर्क रहा। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी को टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

शयद आपको भी ये अच्छा लगे
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।