मुंबई में स्कूल कैंपस में छात्रा से चपरासी ने किया रेप, घर के बाहर खड़ी लड़की को कैब चालक ने बना डाला हवस का शिकार

मुंबई/एजेंसी। दादर पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 33 साल के एक कैब ड्राइवर को वडाला से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है। पिछले दिनों वह अपने एक रिश्तेदार के यहां अस्थाई रूप से रहने के लिए आई थी। पीड़िता की शिकायत पर दादर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध आरोपी कैब चालक को दबोच लिया। उधर, एक स्कूल परिसर में बने स्टोर रूम में छात्रा का कथित तौर पर स्कूल के ही एक चपरासी रेप किया। आरोप है कि वह दिसंबर महीने से ही छात्रा को मारपीट और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चपरासी को अरेस्ट कर लिया है।
हवा खाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी युवती
इन दिनों मुंबई का तापमान चरम पर है। इस तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लड़की देर रात अपने घर से बाहर सड़क पर एक किनारे खड़ी होकर हवा खा रही थी। आरोप है कि इस दौरान कैब चलाते हुए मोहम्मद जलील खलील वहां से गुजर रहा था। उस दौरान उसकी नजर सड़क किनारे अकेली खड़ी लड़की पर पड़ी और वह सुनसान रात में युवती को अकेला देख उसके पास जा पहुंचा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जलील एक नामचीन कंपनी में कैब चलाता है। उसने देर रात एक लड़की को अकेला देखने के बाद न सिर्फ उसके पास गया बल्कि उससे कुछ देर इधर उधर की बातें की और उसको मुंबई घुमाने के बहाने अपनी कैब में बैठा कर वहां से निकल गया।
सूखे नाले में ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, जलील लड़की को दादर स्थित एक फ्लाईओवर के पास ले गया, जिसके बगल में एक नाला है लेकिन इन दिनों वह सूखा पड़ा है। आरोप है कि उसमें लडकी को ले जाकर उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की से दुष्कर्म करने के बाद जलील उसको दोबारा अपनी कैब में बिठाया और उसको उसी जगह छोड़ दिया, जहां से उसने उसको कैब में बिठाया था।
जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलील ने लड़की को दोबारा मिलने के लिए भी राजी कर लिया था। इसके लिए उसने बकायदा उसको अपना मोबाइल नंबर भी लिख कर दे दिया था। साथ ही, उसने पीड़िता से कहा कि अगर वह उससे कभी दोबारा मिलना चाहेगी तो उसको उसके इसी मोबाइल नंबर पर फोन करे। हालांकि, पीड़िता ने उस समय तो जलील से छुटकारा पाने के लिए उसको हां बोल दी लेकिन घर पहुंच कर उसने पूरी आपबीती अपने रिश्तेदार को सुना दी।
पीड़िता की बात सुनकर परिजन के होश उड़ गए को कुछ देर पहले उसकी मिसिंग केस दर्ज कराने दादर पुलिस जाने वाले थे। पीड़िता की शिकायत पर दादर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध आरोपी कैब चालक को ट्रेस करने के जुट गई। आरोपी द्वारा पीड़िता को दिए गए मोबाइल नंबर से उसका लोकेशन ट्रेस किया गया जो वडाला का निकला। गाड़ी के नंबर प्लेट और मोबाइल नंबर से मिले लोकेशन के आधार पर जांच टीम को आरोपी के घर का पता मिल गया, जिसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी जलील खलील को वडाला स्थित उसके घर से सोते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button