गाजियाबाद के दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर किए गए सस्पेंड
Two Ghaziabad policemen suspended after video of them taking bribe went viral

लोनी/गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ। वीडियो लोनी एसीपी कोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इंटरनेट मीडिया के प्रसारित वीडियो बृहस्पतिवार को वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में दिख रहे दो पुलिसकर्मी एक व्यक्ति से कुछ लेकर दराज में डालते हुए दिख रहे हैं। दावा किया गया कि यह रिश्वत ले रहे हैं। वीडियो सहायक पुलिस आयुक्त लोनी की कोर्ट का बताया गया। प्रसारित वीडियो 13 नवंबर और 16 नवंबर 2024 की बताया जा रहा है।
मामला पुलिस के अधिकारियों तक पहुंचा तो सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार ने जांच कर रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी। मामले में हेड कांस्टेबल विपिन और दिनेश यादव निलंबित कर दिया गया।इसी जांच कराई जा रही है। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पुलिस हेड कांस्टेबल को वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




