गाजियाबाद में पीएम आवास योजना में घर दिलाने का वादा कर 220 लोगों से लाखों रुपये की ठगी

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवासीय योजना में मकान दिलाने के नाम पर 220 लोगों से तीन लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली गई। शातिरों ने मकान के लिए फॉर्म भरवाए और प्रति फॉर्म 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस वसूल की। जब मकान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऊपर तक पहुंच होने की बात कहते हुए धमकी दी। अब शातिरों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। मामले में एक महिला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सुनिता नौ साल से दुहाई में किराये के मकान में रहती हैं। वह घरों में मेड का काम करती हैं और उनके पति रमेश शाह पुताई करते हैं। सुनिता के अनुसार, उनकी मुलाकात 2023 में राकेश से हुई थी। राकेश ने खुद को आयकर विभाग का कर्मचारी बताया और प्रधानमंत्री आवासीय योजना के एमडी से अपनी नजदीकी बताते हुए उनके लिए योजना में मकान बुक करा दिया।
साथ ही सुनिता से अन्य जरूरतमंदों के भी फार्म भरवाने के लिए कहा और कमीशन देने का वादा किया। सुनिता के अनुसार, उन्होंने अपनी सहयोगी बबली के साथ मिलकर 220 लोगों के फार्म भरवाए। हर फार्म पर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1500 रुपये लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button