भीषण आग के चलते लगभग सैकड़ों बीघे की फसल हुई जलकर राख, लगभग 1 घंटे बाद पहुंचा मौके पर दमकल विभाग

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर)। गाजीपुर थाना क्षेत्र शाखा गांव में दोपहर लगभग 1:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण लगभग सैकड़ों बीघे खेत जलकर राख हो गए ।ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी चली वैसे ही आनन फानन ट्यूबेल चलवा कर लगी आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया गया। दमकल गाड़ी सूचना के बाद लगभग लगभग 3:00 बजे डेढ़ घंटे देर से शाखा गांव पहुंची । तब तक ग्रामीणों ने पास में ही कुछ दूर पर लगे ट्यूबवेल के जरिए जल की मदद से गेहूं की खड़ी फसल को आग के जलने से काफी कुछ सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ समझदारी और हिम्मत का नतीजा था कि शेष आगे की खड़ी गेहूं वाली फसल बचाने में ग्रामीण कामयाब रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ब्लॉक स्तर पर भी दमकल विभाग की गाड़ियों का बंदोबस्त कर दिया जाएगा तो किसानों के लिए आग की लपटों से बचते हुए पेट के निवाले को बचाया जा सकता है, या फिर आग की लपटों से जलते मकानों पर काबू पाया जा सकता है। लोकतंत्र के लिए जनता की सुरक्षा जनहित में अत्यंत हितकारी है ।सरकार किसी की भी आए यदि जनहित पर कार्य करती है तो निश्चित रूप से ऐसी सरकारें लोकप्रिय होती है,और उन्हीं का जनता गुणगान गाती है। अतः अब देखना यह है कि आखिर जली हुई फसल के मालिकों को क्या सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा कोई लाभ दिया भी जाएगा या फिर केवल आश्वासन तक ही सीमित होगा।




