बरेली में मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ शादी रचाई

बरेली/उत्तर प्रदेश। यूपी के बरेली में एक मुसलमान युवती के धर्म बदलकर हिंदू युवक से विवाह करने का मामला सामने आया है। दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर जीवन भर का साथ निभाने का वादा किया। 26 साल की युवती सोनम सिद्दीकी अब लक्ष्‍मी बन चुकी है। उसने विष्‍णु मौर्य को अपने पति के रूप में चुना है। युवती का कहना है कि वह तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथा की विरोधी है। उसे भगवान राम में आस्‍था है, इसलिए उसने हिंदू धर्म स्‍वीकार किया है। युवती ने अपने घरवालों से जान का खतरा भी जताया है।
यह मामला थाना देवरनिया स्थित एक गांव का है। सोनम ने विष्‍णु के साथ यहां के एक मंदिर में सात फेरे लिए। सोनम ने बताया कि वह विष्‍णु को 12 सालों से जानती है। उसने सनातन धर्म के सारे रीति रिवाजों का पालन करते हुए विष्‍णु मौर्य से शादी की है। सोनम ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी किसी दूसरे युवक के साथ तय हो गई थी, लेकिन उसे विष्‍णु के साथ ही जिंदगी बितानी थी। इसलिए उसने हिंदू धर्म स्‍वीकार कर विष्‍णु से विवाह कर लिया।
घरवालों से जताया जान का खतरा
सोनम ने अपने परिवारवालों से जान का खतरा जताया है। उसने कहा कि उसके घरवाले उसे और उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह विष्‍णु को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ सकती है। वह जल्‍द ही वरिष्‍ठ पुलिस अफसरों से मिलकर सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाएगी। सोनम ने कहा कि उसकी भगवान राम में आस्‍था है। वह जल्‍द ही पति के साथ अयोध्‍या में श्रीराम का दर्शन करने जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button