मध्य प्रदेश के दमोह में गाय को ‘हाई सिक्योरिटी’, ऐसी सुरक्षा देखकर लोग हैरान, दो किमी तक घेरे में ले गए जवान

दमोह/मध्य प्रदेश। पुलिस की हाई सिक्योरिटी में गाय को देखकर दमोह में लोग हैरान रह गए हैं। पुलिस की टीम एक गाय को लेकर जा रही थी। एक पुलिसकर्मी गाय को पकड़े हुए था तो अन्य साथ में सुरक्षा घेरा बनाकर चल रहे थे। यह देखकर सभी लोग हैरान थे कि आखिर गाय सुरक्षा घेरे में क्यों चल रही है। दमोह में दो किलोमीटर तक पुलिस के जवान एक गाय को ऐसे ही ले गए हैं। इसके बाद कोतवाली थाने में ले जाकर गाय को बांध दिया है।
क्यों पुलिस के जवान गाय को इस तरह से ले जा रहे थे। गाय के साथ एक अधिकारी, दो जवान और तीन सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी चल रहे थे। इस नजारे को देखकर लोग हतप्रभ थे। ऐसे में कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए पुलिसकर्मियों से पूछ लिया कि सिक्योरिटी में चल रही ये गाय आखिर कौन है? दरअसल, दमोह में बीते कुछ महीनों से गौ वंश की तस्करी को लेकर पुलिस सक्रिय है। दमोह की कसाई मंडी इलाके पर खास नजर रखी जा रही है।
इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि कसाई मंडी इलाके से लगे क्षेत्र में एक गाय बंधी हुई है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची लोगों से पूछताछ की। इस दौरान किसी ने गाय पर अपना मालिकना हक नहीं जताया। इसके बाद पुलिस गाय को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। एक पुलिस वाले ने गाय की रस्सी पकड़ी। बाकी पुलिकर्मी गाय की सुरक्षा में साथ निकल पड़े।
वहीं, इसके बाद गाय को लाकर कोतवाली थाने में बांध दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी आंनद सिह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस गाय पर अपना हक जताता है तो उसे गाय दे दी जाएगी। फिलहाल गाय पुलिस सुरक्षा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button