मेरठ में खुद को हिंदू बताकर महिला से की दोस्ती, होटल बुलाकर किया रेप

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ में थाना देहली गेट पुलिस ने बुधवार को एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संप्रदाय विशेष के युवक ने हिंदू नाम बताकर मोदीनगर की रहने वाली एक महिला से फोन पर दोस्ती कर ली। मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता को मेरठ के घंटाघर स्थित होटल में बुलाया। आरोप है कि युवक ने होटल में महिला के साथ रेप किया। आरोपी की असलियत खुलने पर महिला ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मोदीनगर निवासी हिंदू विवाहिता के मुताबिक, लगभग एक महीने पहले उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। नंबर पर कॉल करने पर दूसरी ओर वाले व्यक्ति ने अपना नाम पवन बताया। इसके बाद महिला की पवन से बातचीत शुरू हो गई। पवन ने बताया कि वह मेरठ के लोहिया नगर में रहता है। महिला के मुताबिक, धीरे-धीरे पवन ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। मंगलवार को पवन ने महिला को घंटाघर स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
आरोप है कि होटल के कमरे में युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच महिला को पता लगा कि आरोपी का नाम पवन नहीं, बल्कि नदीम है। इसके बाद महिला ने होटल में हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देख आरोपी होटल से फरार हो गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई‌। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button