राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के ट्रैक पर कूदी महिला, सीआरपीएफ ने बचाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित ब्लू लाइन पर एक महिला ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने को कोशिश की।
महिला के कूदते ही प्लेटफॉर्म के दोनों तरफ शोर और अफरा-तफरी का माहौल छा गया। इसके बाद आनन-फानन में सीआरपीएफ के जवानों ने महिला को ट्रैक से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इससे दफ्तर, कॉलेज आदि जाने वाले लोगों को सुबह-सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट भी हो गए।
कई लोगों ने जहां मेट्रो के आने का वेट किया, वहीं कई लोग मेट्रो छोड़ अपने साधनों से अपनी मंजिल तक पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button