गजब का उत्साह! 232 किलोमीटर दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचेगा युवा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होगा शामिल

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारियां चल रही हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। देश के कोने-कोने से लोग इस पावन अवसर पर अपनी सहभागिता निभाना चाहते हैं। ऐसे में कानपुर के अनुराग दौड़ते हुए अयोध्या तक का सफर तय करेंगे। शनिवार को अनुराग ने मंदिर में दर्शन किए।
वहीं, स्थानीय लोगों ने फूल माला से स्वागत कर अनुराग का उत्साहवर्धन किया। अनुराग के साथ उसके तीन साथी साइकिल से अयोध्या जा रहे हैं। इसके बाद अनुराग दौड़ते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
अनुराग डिफेंस के बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। अनुराग ने 2016 में एथलीट की तैयारी शुरू की थी। लेकिन साल 2018 में एक्सीडेंट होने की वजह से अनुराग के पैर में इंजरी हो गई थी। जिसकी वजह से उसने प्रैक्टिस बंद कर दी। लेकिन 2022 में चोट ठीक होने के बाद अनुराग ने दोबारा एथलीट की तैयारी शुरू कर दी है।
अनुराग ने बताया कि मेरा दोस्त कार्तिके इंदौर से रनिंग करते हुए अयोध्या के लिए निकला है। वहीं, कार्तिके का दोस्त असम से दौड़ते हुए अयोध्या पहुंच रहा है। कार्तिके और उसके दोस्त के साहस को देखकर मेरे मन में भी विचार आया कि मैं भी दौड़ते हुए अयोध्या जाउंगा। अपने पैरों के दम पर अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनूंगा।
अनुराग ने बताया कि मैं जीरों मनी के साथ अपना सफर तय करूंगा। प्रतिदिन 35 से 40 किलोमीटर का सफर तय करना है। इस तरह से मैं 9 दिनों में अयोध्या पहुंच जाउंगा। रामलला के दर्शन करने के बाद ही कानपुर वापस लौटूंगा। अनुराग ने बताया कि मेरे साथ मोहल्ले के तीन दोस्त देवेश, अंश और राम साइकिल से जा रहे हैं। तीनों दोस्त मेरे साथ ही चलेंगे।
अनुराग दिल्ली की तरफ से स्टेट प्रतियोगिता खेल चुका है। इस प्रतियोगिता में अनुराग ने कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही मैराथन में आठ पदक अपने नाम कर चुके हैं। जिसमें से तीन स्वर्ण पदक हैं। अनुराग का कहना कि मेरा और मेरे परिवार का सपना है कि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश का नाम रोशन करना चाहता हूं। अयोध्या रवाना होने से पहले अनुराग ने शहरवासियों को फिट रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही वार्ड-62 के प्रत्याशी भवानी शंकर राय ने अनुराग को फूलमाला पहना कर उनकों अयोध्या के लिए रवाना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button