नेहरू युवा केन्द्र, गाजियाबाद द्वारा जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुकता अभियान

गाजियाबाद। नेहरू युवा केन्द्र, गाजियाबाद, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान मे उपनिदेशक, श्री देवेन्द्र कुमार के निर्देशन मे जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा प्रायोजित कैच दा रेन कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को जल सरंक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल की बर्बादी को कम करने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
आज समग्र भारत नाटय मंच द्वारा ग्राम कुशलिया के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अपनी टीम के साथ मिलकर गावों में होने वाली जल की बर्बादी से संबंधित गतिविधियों पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा लोगो का ध्यान आकर्षित किया। मंच के अध्यक्ष टेकचंद तथा उसकी टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश दिया कि यदि हम जल का संरक्षण नही कर पाए तथा जानें अनजाने में जल की बर्बादी करते रहे तो आने वाली पीढ़ी जल की होने वाली कमी के कारण हमे कभी माफ नहीं करेगी । इसलिए हमे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल संरक्षण, वर्षा के जल संचयन को प्राथमिकता देते हुए जल के अनावश्यक उपयोग को कम करना होगा। टीम मे टेकचंद के अतिरिक्त अमित कुमार, मृदुल कुमार, सौरभ कुमार, अंजली, दीपशिखा और सिमरन ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तालिब, ब्लॉक लोनी ने किया।




