इंदिरापुरम में 14वीं मंजिल से कूदी वृद्धा, मौके पर मौत; जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की पार्श्वनाथ मैजिस्टिक सोसायटी की 14वी मंजिल से शनिवार को वृद्धा ने छलांग लगा दी। वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सूचना मिली कि इंदिरापुरम कोतवाली की पार्श्वनाथ मैजिस्टिक सोसायटी में वृद्धा का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान पटियाला पंजाब की अनिता अग्रवाल के रूप में हुई।
वह यहां टावर दो में रहने वाली अपनी बेटी के यहां आई थी। जांच में आया है की यहां रहकर स्पाइन व डिप्रेशन का ईलाज करा रहीं थीं। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।




