पंजाब का उप्पलां गांव, जहां हर घर की छत पर है हवाई जहाज

जालंधर/पंजाब। पंजाब के लोग अपने खान पान के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोग खाने पीने के बहुत शौकीन होते है। लेकिन यहां कुछ लोगों के ऐसे शौक हैं जिनकी चर्चा पूरे देश में होती है। ऐसा ही एक शौक है घरों की छत पर हवाई जहाज बनाने का। पंजाब के जालंधर जिले में एक ऐसा गांव है जहां लगभग हर घर की छत पर आपको हवाई जहाई दिखाई देगा। हम बात कर रहे हैं उप्पला गांव की। जहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। इसलिए इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं।
देश के हर शहर, गांव मोहल्ले और गली की पहचान मकान नंबर से होती है। लेकिन पंजाब के उप्पलां गांव में जहाजों से घरों की पहचान होती है। ये गांव घरों की छतों पर बने जहाजों के लिए मशहूर है। इस गांव के घरों में हवाई जहाज की आकार की टंकियां भी मिलती हैं। जानकारी के अनुसार, घरों पर इस तरह के जहाज बनाने की शुरुआत एक एनआरआई ने की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और उसके बाद ये सिलसिला शुरू हो गया। गांव उप्पलां में जहाज का उपयोग पानी के टैंकरों के रूप में भी किया जाता है। इस गांव में ऐसे भी कई घर है जहां छत पर जहाज बनाकर उसमें बेडरूम भी बनाए गए हैं।
उप्पला गांव में रहने वाले संतोख सिंह ने भी अपनी घर पर हवाई जहाज बनवाया है। संतोख सिंह खुद तो इंग्लैड में रहते हैं, लेकिन उन्होंने यहां अपने घर की छत पर हवाई जहाज बनवाया है। संतोख सिंह का होटल का व्यवसाय है। संतोख सिंह का घर दो किमी दूर से दिखाई देता है। उनकी छत पर बने एयर इंडिया के इस जहाज की वजह से उन्हें हर कोई पहचानता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button