गुजरात में पकड़े गए दो मंत्रियों के नकली पीए

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में फेक पीएमओ अधिकारी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी पहचान रखकर रौब झाड़ने और पहचान बनाने के मामले थम नहीं रहे हैं। राज्य में किरण पटेल को फर्जी पीएमओ अधिकारी के तौर पर पकड़ा गया था। इसके बाद सीएमओ के फर्जी अधिकारी समाने आए थे। इसरो के फर्जी वैज्ञानिक को भी पकड़ा गया था। अब पुलिस ने केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला और गुजरात में मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के फर्जी निजी सहायकों (पीए) को पकड़ा है।
पुलिस ने एमएलए गुजरात लिखी गाड़ी से राज्य में मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी के पीए को जूनागढ़ में अरेस्ट किया है। कार में बीजेपी की प्लेट भी रखी हुई थी। तो वहीं दूसरी फर्जी पीएम की गिरफ्तारी अमरेली जिले में हुई है। आरोप है कि पुलिस की गिरफ्त आया शख्स खुद को केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला का निजी सहायक बताकर लोगों को कॉल करके धमका रहा था। परषोत्तम रूपाला गुजरात बीजेपी के बड़े नेताओं में शामिल हैं। वे गुजरात से राज्यसभा के सदस्य होने के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। उनके पास मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी हैं। तो वहीं पुरुषोत्तम सोलंकी गुजरात सरकार में मंत्री हैं। उनके पास मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी है।
अमरेली के सावरकुंडला में एक मनोरोगियों को केंद्र है। जहां पर सिर्फ महिलाओं को प्रवेश दिया जाता है। परषोत्तम रूपाला का पीए बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया और दबाव बनाया। केंद्र के संचालक मनसुखभाई ने धमकी भरी बातचीत केंद्रीय मंत्री के पीए हिरेनभाई वाला को भेजी और अपनी सच्चाई बताई। इसके आधार पर परषोत्तम रूपाला के कार्यालय मंत्री हिरेनभाई वाला ने सावरकुंडला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी शख्स की गिरफ्तारी हुई। तो वहीं पुरुषोत्तम सोलंकी के फर्जी पीएम की गिरफ्तारी चेकिंग में हुई। चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग के बाद गुजरात के सूरत में फर्जी इसरो वैज्ञानिक को अरेस्ट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button