सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद द्वारा मनाया गया पंक्षी अवलोकन (बर्ड वॉचिग) का प्रोग्राम

गाजियाबाद। पंक्षी अवलोकन (बर्ड वॉचिग) का प्रोग्राम सूरजपुर वैटलेण्ड ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में श्री मनीष सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद के निर्देशो के क्रम में श्रीमती सलोनी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गाजियाबाद द्वारा मनाया गया। पंक्षी विशेषज्ञों व अधिकारियों द्वारा स्कूल से आये हुए बच्चों को प्रवासी पंक्षियों के बारें में जानकारी दी गई एवं वैटेलैण्ड के महत्व से विधार्थियों को अवगत कराया गया। प्रोग्राम के दौरान विभिन्न प्रवासी पंक्षी देखने को मिले जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से है जैसे ब्लेक स्टोर्क, पोंड हेरोन, कोरमोरेन्ट, स्नेक बर्ड, लिटिल इंगरट, किंगफिशर आदि। इसके साथ विभिन्न प्रजातियो के पंक्षी को देखने के उपरान्त एवं प्रकृति की अदभुत सुन्दरता को देखकर विधार्थियों में उत्साह की भावना देखने को मिली। उक्त प्रोग्राम में निम्न प्रकार से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्री विकास सिन्टोरिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी, गाजियाबाद, श्री संजय कुमार, उपराजिक सा०वा० प्रभाग, गाजियाबाद, श्री राम औतार, वनविद गौतमबुद्धनगर तथा पंक्षी विशेषज्ञ श्री रोहित शर्मा, श्री उमेश मौर्या एवं सिल्वर लाईन स्कूल के कक्षा छः के 43 बच्चे व दो शिक्षक उपस्थित रहे।




