पूर्वी दिल्ली भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का सीलसिलेवार रोड शो आरम्भ

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का रोड शो आज पांडव नगर व मंडावली मण्डल में हुआ। रोड शो के माध्यम से हर्ष मल्होत्रा ने पांडव नगर और मंडावली कि जनता से आशीर्वाद माँगा। दोनों मण्डलो मे लगभग पांच किलोमीटर तक रोडशो चला जहाँ बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासियो ने पुरे मार्ग मे पुष्पवर्षा के साथ श्री हर्ष मल्होत्रा जी का भव्य स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन के साथ आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम मे लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विजेंदर गुप्ता, लोकसभा प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, लोकसभा सह संयोजक लता गुप्ता, शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल,
मयूर बिहार जिलाध्यक्ष विजेंद्र धामा, विधायक अभय वर्मा, निगम पार्षद शशि चाँदना, यशपाल केंतुरा, संजीव सिंह, रवि नेगी , मंडावली मंडल अध्यक्ष सोहन कुमार, अजब सिंह, नीरज शर्मा, जिला महामंत्री मयूर विहार एवम् यात्रा प्रमुख, शाहदरा जिला मीडिया संयोजक विनीत जैन, मयूर विहार ज़िला मीडिया संयोजक अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button